24 घण्टे में खुलासा, आरोपी युवक गिरफ्तार, अपह्रता सकुशल बरामद

एटा ~ थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, ग्राम भुरगवां में हुई युवती के अपहरण की घटना का 24 घण्टे में खुलासा, आरोपी युवक गिरफ्तार, अपह्रता सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत *मु0अ0सं0- 197/2020 धारा 363 भादवि* की घटना में वांछित चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार एवं अपह्रता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है *घटना-* दिनांक 03.10.2020 को वादी श्री ब्रह्मानंद पुत्र श्री नौबत सिंह निवासी भुरगवां थाना मारहरा जनपद एटा द्वारा थाना मारहरा पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 02.10.2020 को मनोज पुत्र करण सिंह एवं दिनेश पुत्र सुरेश निवासी भुरगवां थाना मारहरा जनपद एटा वादी की पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए हैं। इस सूचना पर थाना मारहरा पर *मु0अ0सं0- 197/2020 धारा 363 भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं अपह्रता की सकुशल बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष मारहरा जितेंद्र सिंह भदौरिया को निर्देशित किया गया। दिनांक 03.10.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त मनोज पुत्र करण सिंह निवासी भुरगवां थाना मारहरा एटा एवं अपह्रता को पिवारी रोड़ से समय करीब 11.15 बजे गिरफ्तार / बरामद किया गया है। अपहृता के बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भादंवि व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-
1- मनोज कुमार पुत्र करण सिंह निवासी भुरगवां थाना मारहरा जनपद एटा।

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बलः-

  1. थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया
  2. उ0नि0 श्री अभिमन्यु शर्मा
  3. आरक्षी जगवीर सिंह
  4. महिला आरक्षी 268 हेमलता।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks