हरदोई के अधिकारियों व ठेकेदारों ने किया बड़ा घोटाला

भारत सरकार की महत्वपूर्ण सौभाग्य योजना में हरदोई के अधिकारियों व ठेकेदारों ने किया बड़ा घोटाला

आप को बताते चले कि भारत सरकार ने वर्ष 2017 में सोभाग्य योजना के अंतर्गत सभी नागरिकों को मुफ्त लाईट कनेक्शन विद्युत उपकरण जैसे केबल मीटर एल ए डी आदि सामग्री मुफ्त देने की घोषणा की थी किन्तु अधिकारियों व ठेकेदारो की मिलीभगत से ग्रामीण क्षेत्रों में कागजी कार्यवाही के अनुसार सोभाग्य योजना का लाभ सभी नागरिकों को दिया जा चूका है लेकिन ज़मीनी हक़ीक़ते कुछ और ही व्यान कर रही है जिसका जीता जागता प्रमाण हरदोई के विद्युत केंद्र बिलग्राम व सांडी के ग्रामीण क्षेत्रों जैसे नूनखरा,
जफरपुर, जरसेनामऊ, सढ़ीयापुर आदि ग्राम सभाओ में विद्युतीकरण नहीं हुआ है लेकिन काग़जी कार्यवाही पूरी कराकर अधिकारियों ने कमीशन लेकर ठेकेदारों के द्वारा कराए गये कार्यों का भुगतान करा दिया गया जबकि ठेकेदारों के द्वारा ग्रामीणों से 500 रुपये लेकर मीटर दिए गए पर मीटरों का कनेक्शन नही किया गया इससे स्पष्ट होता है कि ठेकेदारों ने जनता की गाढ़ी कमाई एवं सरकारी खजाने की जमकर लूट की गयी अब देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद शासन और प्रशासन ऐसे भ्र्ष्टाचार फैलाने वाले अधिकारियों व ठेकेदारो पर किस प्रकार कार्यवाही करेगा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks