हाईवे किनारे शीतगृह में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

*#Firozabad….* * *हाईवे किनारे शीतगृह में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप* शिकोहाबाद क्षेत्र में नगला सेंदलाल के समीप हाईवे किनारे स्थित एक शीतगृह में युवक अंशुल पुत्र नाथूराम का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ग्रामीणों के साथ शीतगृह पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम नरेंद्र सिंह और सीओ सदर हीरालाल चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर स्थित को संभाला। परिजनों ने कोल्ड स्वामी बबलू उर्फ असफाक, आजाद, नईम और एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी है।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया है कि अंशुल ने शीतगृह में अपना वाहन लगा रखा था। आरोपी है कि शीतगृह स्वामी ने युवक पर चोरी का आरोप लगाकर घर से बुलाया और मारपीट की। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks