
*#Hathras…* *हाथरस जा रहे राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज* हाथरस में युवती के साथ हुई दरिंदगी की घटना और उसके बाद देर रात किए गए अंतिम संस्कार को लेकर देशभर में लोग बौखलाए हुए हैं। परिवारवालों और पुलिस प्रशासन के अलग-अलग बयान तमाम सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी बीच राहुल और प्रियंका को गिरफ्तार कर पुलिस दोनों को बुद्ध इंटरनेशनल सक्रिट गेस्ट हाउस ले गई है। एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने भी इस बात की पुष्टि है कि दोनों को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के गेस्ट हॉउस ले जाया गया है।