शोक में आयोजित इस प्रार्थना सभा को पादरी सोलोमन एवं मेरे ( सैमसन सिंह ) द्वारा संवेदना

श्रीमती फिलोमिना दयाल सिंह पत्नी स्वर्गीय दयाल सिंह के स्वर्गवास हो जाने पर उन्हें श्रद्धांजलि देने आप सभी मेरे अभिन्न प्रिय जन आज 30/9/2020 को मेरे घर शोकित परिवार में प्रार्थना सभा में आए, शोक में आयोजित इस प्रार्थना सभा को पादरी सोलोमन एवं मेरे ( सैमसन सिंह ) द्वारा संवेदना के साथ संचालित की गई, मैं आप सभी का बहुत आभारी हूं, उपस्थित लोगों ने मेरी मां के उनके सरल जीवन को स्मरण को याद किया, उपस्थित लोगों ने उनका व्यक्तित्व सरल और सुलझी हुई शख्सियत के रूप में पहचाना जाता था इस बात का स्मरण दिलाया। मेरे और मेरे परिवार के लिए वे समझदारी और सीख का बहुत बड़ा भंडार थी, हम लोगों को छोड़कर जाने वाली मां की आत्मा हमारी हीं नहीं अपितु सभी की मां तुल्य थी जो अब इस सांसारिक दुनिया में नहीं है अदृश्य आत्मा हमेशा पवित्र थी उनके अंत समय में आप सभी लोगों का किसी ना किसी रूप में सहयोग था उनके प्रति आदर और सम्मान का भाव था मैं सैमसन सिंह अपने परिवार की ओर से दोनों हाथ जोड़कर सभी का आभार व्यक्त करता हूं, आप लोग अनायास हमारे परिवार के ऊपर आए इस संकट की घड़ी में हमारे साथ खड़े रहे इस ऋण को हम कभी भी भूलेंगे नहीं आप लोगों की शीतल छाया में आप लोगों की प्रार्थना से हम लोगों को शोक की इस घड़ी में दुख सहने की शक्ति और मेरी मां को शांति मिलेगी। आप लोगों ने हमारे दुख को बांटा है आप हमारी स्मृति है इसे हम कभी भूलेंगे नहीं। बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks