शादी का झांसा देकर युवती के अपहरण की घटना का वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर कोट से चार दिन पूर्व शादी का झांसा देकर युवती के अपहरण की घटना का वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपह्रता सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 340/2020 धारा 363/366 भादवि की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार एवं अपह्रता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है *घटना-* दिनांक 30.09.2020 को वादी श्री जगतपाल पुत्र श्री गेंदालाल निवासी अकबरपुर कोट थाना अलीगंज जनपद एटा द्वारा थाना अलीगंज पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 26.09.2020 को समय करीब प्रातः 05.00 बजे विकास पुत्र जसपाल निवासी अकबरपुर थाना अलीगंज जनपद एटा वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर *मु0अ0सं0- 340/2020 धारा 363/366 भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी एवं अपह्रता को बरामद करने हेतु प्रभारी निरीक्षक अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 01.10.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त विकास पुत्र जसपाल निवासी अकबरपुर कोट थाना अलीगंज जनपद एटा एवं अपह्रता को कोल्ड तिराहा मैनपुरी बाईपास कस्बा अलीगंज से समय करीब 05.37 बजे गिरफ्तार / बरामद किया गया। थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-
1- विकास उम्र 21 वर्ष पुत्र जसपाल निवासी अकबरपुर कोट थाना अलीगंज जनपद एटा।

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बलः-

  1. उ0नि0 श्री धीरेन्द्र सिंह तोमर
  2. आरक्षी 1145 सतवन्त सिंह
  3. महिला आरक्षी 268 रीनू देवी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks