एटा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल हाथरस की बेटी के सम्मान में हाथरस में

एटा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल हाथरस की बेटी के सम्मान में हाथरस में
हाथरस की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया। एक दलित बेटी का बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई।
आरोपियों पर कड़ी धाराएं लगाने के बजाय भाजपा सरकार की पुलिस ने 8 दिन तक एफआईआर नहीं लिखी। लड़की को 6 दिनों तक नॉर्मल वार्ड में रखा गया और एयर एम्बुलेंस से दिल्ली इलाज के लिए नहीं भेजा गया।
जिंदगी की जंग लड़ते – लड़ते कल हाथरस की लड़की हमारे बीच से चली गई।
यूपी सरकार की निर्दयता देखिए
उसके परिजनों से बिना पूछे लड़की का शव उठाकर ले गए। गांव में जब लड़की का शव पहुंचा तब परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए शव मांगा लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर रात के 2.30 बजे अपराधियों की तरह लड़की के शव को जला दिया गया। उसके परिजनों को बंद कर दिया गया। मीडिया को दूर रोक दिया गया।
यूपी भाजपा सरकार न उस सुरक्षा दे पाई।
न इलाज दे पाई और मरने के बाद उसके परिजनों से अंतिम संस्कार का अधिकार भी छीन लिया।
हमने हाथरस की बेटी के लिए न्याय मांगा। आज जरूरी है कि इस क्रूर व्यवस्था पर भी सवाल उठाए जाएं जो उसके अंतिम संस्कार को भी सम्मान से नहीं होने देती है।
एटा प्रतिनिधि में गंगा सहाय लोधी जिला अध्यक्ष,बिनीत परासर बाल्मीकि शहर अध्यक्ष,ठाकुर अनिल सोलंकी पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र ,गगन सविता,रविन्द्र लोधी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks