मानवता ही सबसे बड़ा धर्म को चरितार्थ कर रहे ये

*मानवता ही सबसे बड़ा धर्म को चरितार्थ कर रहे जीआरपी थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह तोमर व उनकी पत्नी एस आई निधि चौधरी*

मुरादाबाद/बिजनोर।
इन दिनों पुलिस परिवारों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।पति पत्नी पुलिस में है लेकिन घर में बच्चों को देखने वाला कोई नहीं है फिर भी अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहें है
ऐसी स्थिति में यह पुलिस अपनी पीड़ा किसी से कह भी नहीं पा रही हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर पूरा देश लॉकडाउन है।
इस दौरान पुलिस फोर्स शहर शहर गाँव गाँव में तैनात हैं वह भी जनता की सुरक्षा के लिए अधिकतर पुलिस परिवारों ने अपने परिवारों को संकट में डाला हुआ है।जहां एक और पुलिस परिवार ड्यूटी के बाद घर जाने में डर रहा है, वही अधिकतर पुलिस परिवारों के बच्चे घर में खाने का इंतजार भी कर रहे लेकीन मानवता ही सबसे बड़ा धर्म को चरितार्थ कर रहे हैं जीआरपी थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह तोमर व उनकी पत्नी एस आई निधि चौधरी जो पुलिस महकमें में एक आदर सत्कार के लिए जाने जा रहें है तथा आमजन में पुलिस का इकबाल भी बुलंद किये हुए हैं,मुरादाबाद जिले के थाना मुगलपुरा में तैनात निधि चौधरी को कोरोना सेल में लगाया हुआ हैं जहां वह अपने कर्तव्यों को बखूबी अंजाम दे रही हैं साथ ही वह
सुबह से शाम तक घर घर जाकर चेकिंग करके रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को अवगत करा रही हैं तथा वही दूसरी ओर अपने
घर की सारी जिम्मेदारी भी निभा रही हैं।
विदित हो कि देशभर में जहां कोरोना वायरस की महामारी से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने लॉकडाउन किया हुआ है वही इमरजेंसी सेवा में लगे सभी कर्मचारी-अधिकारी अपने परिवार के साथ दिन-रात एक करके अपनी ड्यूटी को भी अंजाम दे रहें है। ऐसे ही हम पुलिस महकमें में तैनात दो पुलिस जनों की बात कर रहें है जिसमे थानाप्रभारी जीआरपी रेलवे नजीबाबाद सिद्धार्थ सिंह तोमर जिला बिजनौर व उनकी पत्नि उपनिरीक्षक के पद पर जिला मुरादाबाद थाना मुगलपुरा में अपनी कर्तव्यों को निर्वाह कर रही हैं उन्हें एसएसपी मुरादाबाद के द्वारा कोरोना सेल की बागडोर सौपी हुई है तथा निधि चौधरी अपनी ड्यूटी के साथ बच्चों का भी पूरा ख्याल रख रही हैं।
गौरतलब है कि इस महामारी में जहां लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है तो वहीं देशवासियों के लिए लड़ रहे कोरोना कर्मवीर एक अच्छा उदाहरण पेश कर रहे हैं।बिजनौर के नजीबाबाद जीआरपी रेलवे पर तैनात थानाप्रभारी सिद्धार्थ सिंह तोमर तो वही उनकी पत्नि निधि चौधरी मुरादाबाद में अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहें हैं।दोनो ही पति-पत्नी अलग अलग जिले में रहकर लॉकडाउन नियमों का पालन करते हुए पूरी इमानदारी के साथ अपने ड्यूटी पर जा कर मजलूम गरीबो व बेसहारों की भी मदद के लिए आगे आएं हुए हैं तथा अपने फर्ज को बाखुबी अंजाम देकर अपने महकमे का नाम रोशन करने में लगे हुए हैं।
थानाप्रभारी रेलवे सिद्धार्थ सिंह तोमर व उनकी पत्नी एस आई निधि चौधरी का मानना हैं कि परिवार से पहले उनका देश के प्रति जो फर्ज है वह उन्हें निभाना है ओर पुलिस का मान मनोबल कही गिरने ना पाएं इसके लिए वह अपने घर परिवार को भी आगे नही आने देंगे।
यह वाकई में पुलिस महकमे के लिए गौरव की बात हैं कि पुलिस महकमे में ऐसे लोग भी हैं जो अपने कर्तव्यों के प्रति अपनी जान निछावर करने के लिए तैयार हैं हम बेनकाब अपराधी समाचार पत्र का परिवार ऐसे पुलिस जनों को दिल से सलाम करता हैं और ऊपर वाले से इनकी हिफाज़त की दुआ करता हैं ऐसे वीर योद्धा कम ही पुलिस विभाग में नजर आते हैं जो अपने से ज्यादा अपने विभाग के लिए जीते हैं।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks