अलीगढ़।कृषि विरोधी काले क़ानूनों के विरोध में भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ सड़कों पर प्रदर्शन करते हुये अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल जी* #अभी हाल ही पारित कृषि विरोधी काले क़ानूनों के विरोध में आज कोल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड लोधा के ग्राम मडराक में एक विशाल किसान पंचायत हुई बाद में ये किसान पंचायत एक जनसभा में परिवर्तित हो गई I मुख्य अतिथि के रूप में सभा में पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल जी ने किसानों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुये कहा कि ये क़ानून किसानों को पूर्ण रूप से बर्बाद कर देगा वे अपनी हे पैत्रिक भूमि पर मामूली कर्मचारी बनकर रह जायेंगे और सरकार के चहेते उधोगपति उनके मालिक बन जायेंगे ये कैसी विडम्बना है कि देश की वर्तमान भाजपा सरकार मनमाने ढंग से जनविरोधी क़ानून जनता के ऊपर थोप रही है और उनकी सार्थकता सिद्ध करने के लिये प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी दुसरे लोगों पर दोषारोपण कर रहे हैं I भाईयो वर्तमान परिस्थितियों में हमें सरकार की इस सामंतशाही प्रवर्ती को रोकने के लिये एकजुट होना होगा किसानों के विरुद्ध सरकार ने जो षड़यंत्र किया है इस षड़यंत्र को विफ़ल करने के लिये कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है और उनके कंधे से कन्धा मिलाकर चलेगी I सभा के अंत में क्षेत्रीय किसानों की दो प्रमुख मांगों जिनमें मडराक रजवाहा में पानी छोड़े जाने और दूसरी शाहपुर कोपरेटिव सोसाइटी को पुनः चालु किये जाने की मांग को लेकर राज्यपाल महोदया को संबोधित एक ज्ञापन मडराक के थानाध्यक्ष को दिया I