इम्फाल,चेन्नई और रांची में स्थापित होंगी एनआईए की अतिरिक्त शाखायें

इम्फाल,चेन्नई और रांची में स्थापित होंगी एनआईए की अतिरिक्त शाखायें

गृह मंत्रालय (MHA) ने सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA ) की तीन अतिरिक्त शाखाओं को इम्फाल (Imphal) चेन्नई (Chennai) और रांची (Ranchi) में स्थापित करने की मंजूरी दे दी है एनआईए की अतिरिक्त शाखाओं की स्थापना से एजेंसी आतंकवाद के खिलाफ लड़ने में पहले से अधिक सक्षम हो सकेगी भारत में आतंकवाद को समाप्त करने के लिए एनआईए (NIA) का गठन किया गया है वर्ष 2008 में भारत पर मुंबई हमला हुआ था जिसके बाद एक जांच एजेंसी की आवश्यकता हुई जो केंद्र सरकार के अधीन हो और वह आतंकवादी गतिविधियों पर नजर बना कर उनको विफल कर सके

इसका गठन आतंकवाद को धन उपलब्ध कराने, आतंकी हमलों की घटनाओं और उससे जुड़े लोगों की जाँच करना है। यह केंद्रीय आतंकवाद विरोधी कानून प्रवर्तन एजेंसी के रूप में कार्य करती है यह जांच एजेंसी ( NIA ) राज्यों से विशेष अनुमति के बिना राज्यों में आतंक संबंधी अपराधों से निपटने के लिए सशक्त है वर्तमान में एनआईए ( NIA ) के नयी दिल्ली स्थित मुख्यालय में विशेष इकाइयों के अलावा गुवाहाटी, मुंबई, जम्मू, कोलकाता, हैदराबाद, कोच्चि, लखनऊ, रायपुर और चंडीगढ़ में नौ शाखाएं हैं तीन नई शाखाएं खोलने के निर्णय से इसकी मुख्य दृष्टि आतंकवाद से प्रभावी रूप से लड़ने और आतंकवाद विरोधी प्रतिक्रिया ढांचे को मजबूत करने- को पूरा करने में मदद मिलेगी

इन तीन नई शाखाओं के शुरू होने से किसी भी आकस्मिक स्थिति में आतंकवाद के विरुद्ध अनुसंधान में एनआइए को त्वरित कार्रवाई का मौका मिलेगा इससे एनआइए की ताकत और बढ़ेगी समय से अनुसंधान के अलावा साक्ष्य संकलन में भी सहयोग मिलेगा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks