
*#Etah…* *युवा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत* *शहर के कटरा मुहल्ला की घटना* कोतवाली सिटी के गांधी मार्केट स्थित दुल्हन साड़ी सेंटर के मालिक विकास जैन उर्फ बिक्की बाबा पुत्र पुष्पेंद्र कुमार जैन की उनके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई हैं। विक्की का शव उनके घर के छत पर बने टेरिस गार्डन में मिला है। शव के पास से तमंचा भी बरामद हुआ हैं । घटना की जानकारी पर मौके पर एसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी राजकुमार सिंह, कोतवाली नगर प्रभारी अशोक कुमार, पटियाली चौकी प्रभारी अनुज शर्मा हमराह फोर्स के साथ पहुंच कर घटना की जांच कर रहे हैं। जांच हेतु फोरेन्सिक टीम को बुलाया गया हैं। आत्महत्या और हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस लगी हुई हैं। परिवारीजनों के अनुसार विक्की रात तक ठीक था। परिवार में ऐसी कोई भी बात नही हुई जिससे विक्की आत्महत्या कर सके। व्यापारियों ने एसएसपी से युवा व्यापारी की मौत के जल्द खुलासे की मांग की हैं। वहीं मौत की खबर से जैन समाज मे शोक की लहर हैं।