
मंडल बैठक में शिरकत करने आये क्षेत्रीय अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत
कार्यकर्ताओं को समाज में श्रेष्ठ आचरण प्रस्तुत करना होगा-मानवेन्द्र सिंह
कोंच भारतीय जनता पार्टी कोंच नगर की मंडल प्रवास बैठक आशीर्वाद होटल में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य,नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी विधायक मूलचन्द्र निरंजन के विशिष्ट आतिथ्य मंडल प्रभारी रेखा वर्मा,मंडल प्रवासी मनोज पालीवाल,जिला मंत्री अंजू अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पादित हुई।कार्यक्रम में सर्व प्रथम मंचस्थ अथितियों द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया।अतिथियों का स्वागत ओ पी कुशवाहा,मनीष नगरिया, कृष्णा झा,नंदिनी पटेल,अर्चना सोनी,राघवेंद्र निरंजन,धर्मेंद्र राठौर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। नगर कार्यसमिति की ओर से नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, महामंत्री द्वय आशुतोष मिश्रा ,ओ पी कुशवाहा कोषाध्यक्ष प्रभंजन गर्ग द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह को पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रथम नगर आगमन पर स्वागत किया।जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह सेगर बनाजी द्वारा संगठन की विस्तृत जानकारी दी गयी।बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी बन गयी है,अतः हमारे कार्यकर्ताओं को श्रेष्ठ आचरण समाज के समक्ष प्रस्तुत करना है,उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ आचरण के कारण ही हमारा कार्यकर्ता देवतुल्य कहा जाता है,इसके साथ ही उन्होंने भाजपा की पंच निष्ठाओं,कार्यपद्धति, सरकार की कल्याणकारी योजनाओँ पर भी विस्तृत चर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष ने स्नातक एम एल सी चुनाव एवं पंचायत चुनाव तैयारी की समीक्षा भी की।इस अवसर पर उपस्थित अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनका सम्मान सुरक्षित रखा जाएगा। बैठक का संचालन नगर महामंत्री आशुतोष कुमार मिश्रा ने किया।इस मौके पर कमलेश चौपड़ा,शिवप्रसाद निरंजन,शम्भू दयाल सोनी,सुनीलकान्त तिवारी, प्रदीप गुप्ता,प्रेमनारायण वर्मा, कृष्णा झा,अर्चना सोनी,नन्दिनी पटेल,मनीष नगरिया, राघवेंद्र निरंजन,धर्मेंद्र राठौर,रामविहारी राठौर,प्रदीप वर्मा,प्रभंजन गर्ग,डीके सोनी,अवध यादव,श्यामविहारी गुप्ता,मनोज कुशवाहा, ऋषि अग्रवाल,राकेश वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।