भाजपा की राष्ट्रीय टीम में यूपी के कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कई लोगों को मिला प्रमोशन तो कई लोगों की हुई छुट्टी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम घोषित,
नड्डा की टीम ने नए चेहरों को तरजीह,
नड्डा की टीम में 12 उपाध्यक्ष,
नड्डा की टीम में 8 राष्ट्रीय महासचिव,
नड्डा की टीम में 3 राष्ट्रीय सह महासचिव,
नड्डा की टीम में 13 सचिव बनाए गए.
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश के इन नेताओं को मिली जगह
धौरहरा से सांसद रेखा वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अरुण सिंह राष्ट्रीय महामंत्री, शिव प्रकाश राष्ट्रीय संगठन मंत्री, विनोद सोनकर राष्ट्रीय मंत्री, हरीश द्विवेदी राष्ट्रीय मंत्री, राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष, अमित मालवीय राष्ट्रीय आईटी सेल का प्रभारी, राजकुमार चाहर को किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा सुधांशु त्रिवेदी ,गौरव भाटिया को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया।
योगी सरकार में वित्त मंत्री रहे राजेश अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
राष्ट्रीय कमेटी में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाए गए
हाल ही में उत्तर प्रदेश के मंत्री पद से हटाए गए थे राजेश अग्रवाल भाजपा ने अब दी बड़ी जिम्मेदारी