अवागढ़ पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय पशु चोर गिरोह का भंड़ाफोड,रिपोर्ट गिर्राज किशोर झा

एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय पशु चोर गिरोह का भंड़ाफोड, चोरी की योजना बनाते 15000 रुपए के इनामिया सहित सात शातिर पशु चोर गिरफ्तार, चोरी की गई दो भैंस तथा भारी मात्रा में अवैध असलहा कारतूस बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में चोरों/लुटेरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक इनामिया सहित सात शातिर पशु चोरों को अवैध असलहा-कारतूस तथा चोरी की दो भैंस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 25.09.2020 को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवागढ़ किले के पीछे खाई से चोरी की योजना बनाते हुए सात शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। जामा तलाशी में अभियुक्त संतरा उर्फ संतोष उर्फ कासिम उर्फ वसीम, मुकीम उर्फ चूहा व सरवर खान उर्फ हड्डी के कब्जे से एक- एक तमंचा व दो - दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। तथा पास में झाड़ियों में बंधी चोरी की हुई दो भैंस बरामद की गई हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि वे यहां बैठकर चोरी की योजना बना रहे थे तथा ये दो भैंस सुबह गांव गुलाबपुर से चोरी की थी तथा उजाला हो जाने की वजह से ज्यादा दूर नहीं ले जा पाए इसीलिए ये भैंस उन्होंने झाड़ियों में बांध दी थी। अभियुक्तों ने बताया कि उनका पशु चोरी का सक्रिय गिरोह है तथा सभी मिलकर पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। अभियुक्त मुकीम उर्फ चूहा ने बताया कि उसने अपने साथी संतरा उर्फ संतोष के साथ मिलकर मोहल्ला यादव नगर कस्बा अवागढ़ से एक भैंस चोरी की थी जिसे एक राह चलते को 22000 रुपए में बेच दी थी। मौके पर ही बिजेंद्र व मनोज कुमार निवासी गुलाबपुर सूचना पाकर आ गए जिन्होंने अपनी भैंसों को पहचान लिया तथा बोले कि ये हमारी भैंस हैं तथा इन्हीं लोगों ने रात्रि में मिलकर हमारी भैंस चुरा ली थी। इस सम्बन्ध में अभियुक्तों को समय करीब 07.00 बजे हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध *मु.अ.सं.- 279/2020 धारा 401, 398 भा.द.वि* व अभियुक्त संतरा उर्फ संतोष उर्फ कासिम उर्फ वसीम , मुकीम उर्फ चूहा व सरवर खान उर्फ हड्डी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नोट:- अभियुक्त मुकीम उर्फ चूहा थाना जलेसर पर पंजीकृत अभियोग में वांछित चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी पर पूर्व से 15000 रुपए का इनाम घोषित है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-

  1. संतरा उर्फ संतोष उर्फ कासिम उर्फ वसीम पुत्र कोमिल निवासी नई बस्ती कस्बा धुमरी थाना जैथरा एटा।
    2- मुकीम उर्फ चूहा पुत्र बख्शी खां निवासी नेवली थाना हाथरस जक्शन निवासी हाथरस।
    3- सरवर उर्फ हड्डी पुत्र सोना निवासी जाटऊ थाना नारखी, फिरोजाबाद।
    4- अफसर खां उर्फ बादशाह पुत्र भूरे खां निवासी जाटऊ थाना नारखी, फिरोजाबाद।
    5- रहमान पुत्र संतरा निवासी जाटऊ थाना नारखी, फिरोजाबाद।
    6- मुस्ताक पुत्र करुआ निवासी नगला सुम्मेर थाना अमांपुर, कासगंज।
    7- अली मोहम्मद पुत्र हजारी निवासी जसवंत नगर परवाटी, जसवंत नगर, इटावा।

बरामदगी
1- दो भैंस चोरी की हुई
2- तीन अवैध तमंचा छह कारतूस 315 बोर।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
1- प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह
1- प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार
2- Ssi शिवप्रसाद सिंह
3- Si रामकिशोर सिंह
4- आरक्षी सुनील कुमार
5- आरक्षी असित कुमार
6- आरक्षी चरण कुमार
7- आरक्षी अनिल कुमार
8- आरक्षी लेनिन कुमार
9- आरक्षी सुनील कुमार
10- आरक्षी चालक कांतिप्रसाद सिंह।
11- द्वितीय आरक्षी चालक रामनरेश सिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks