शातिर अपराधी गिरफ्तार, एक किग्रा नशीला पाउडर डायजापाम व दो छुरा बरामद

एटा ~ थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, लूट की योजना बना रहे दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, एक किग्रा नशीला पाउडर डायजापाम व दो छुरा बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार के निर्देशन में लुटेरों/चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जैथरा पुलिस द्वारा लूट की योजना बना रहे दो शातिर अभियुक्तों को एक किलो डायजापाम तथा दो छुरा सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 26.09.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चकोरी प्लांट के पास जामुन के पेड़ के नीचे छुपकर लूट की योजना बना रहे दो शातिर अभियुक्तों को एक किलो डायजापाम तथा दो छुरा सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जैथरा पर *मु0अ0सं0 - 446/2020 धारा 398/401 भा0द0वि0, मु0अ0सं- 447/2020 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट बनाम पप्पू , मु0अ0सं0 448/2020 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट बनाम टैनी उर्फ अहमद, मु0अ0सं0 449/2020 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम पप्पू , मु0अ0सं0 450/2020 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम टैनी उर्फ अहमद* के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- पप्पू पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी सरकारी स्कूल के पास कस्बा धुमरी, थाना जैथरा एटा।
2- टैनी उर्फ अहमद पुत्र डालचन्द बंजारा निवासी नरोत्तम नगर कस्बा धुमरी, थाना जैथरा एटा।

बरामदगी
1- एक किलोग्राम डायजापाम
2- दो अवैध छुरा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks