
एटा – थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व ग्राम विराहमपुर में हुई युवक की हत्या की घटना में वांछित चल रही 25000 रुपए की इनामिया अभियुक्ता गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना मलावन पुलिस द्वारा थाना मलावन पर पंजीकृत *मुअसं- 126/18 धारा 147, 148, 149, 302 भादवि* में फरार चल रही 25000 रुपये की इनामिया अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 03.07.2018 को वादी श्री नेम सिंह पुत्र इच्छा राम निवासी ग्राम हरनागपुर थाना बिछवां मैनपुरी द्वारा थाना मलावन पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 02.07.2018 को वादी अपने पुत्र नरेन्द्र व भाई मिलाप सिंह के साथ अपनी गाड़ी पिकअप में ग्राम हरनागपुर, थाना बिछवां जिला मैनपुरी से ग्राम विराहमपुर, मलावन एटा से दूध लेकर आ आते समय ग्राम विराहमपुर से 500 मीटर आगे रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे राजेश उर्फ छुटंकी पुत्र राम सिंह, अजब सिंह पुत्र जंगी सिंह व उनके लड़के अवधेश पुत्र पप्पू रूपेंद्र व विमलेश पुत्र अजब सिंह बिछवां ने गाड़ी रुकवाकर वादी के पुत्र को खींचकर सभी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया राजेश ने अपने हाथ में लिए फरसे से वादी के पुत्र के ऊपर वार किया जिससे वादी के पुत्र की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। इस सूचना पर थाना मलावन पर *मुअसं- 126/2018 धारा 147,148,149,302 व 120(बी) भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष मलावन को निर्देशित किया गया। अभियोग की विवेचना से अभियुक्ता रुबी का नाम षड़यंत्र कारित करने में प्रकाश में आया, जो घटना की दिनांक से ही फरार चल रही थी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु 25000 रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया। दिनांक 25.09.2020 को थाना मलावन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता रुबी को आसपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नामपता:-
1- रूबी उर्फ आरती पत्नी अरविन्द उर्फ रवेंद्र निवासी ग्राम हरनागपुर थाना बिछवां जिला मैनपुरी।