
एटा।आज अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल यादव के नेतृत्व में किसान अध्यादेश को लेकर अवागढ़ में चक्का जाम किया गया इस आंदोलन का समर्थन एटा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने किया जिला अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने कहा यह अध्यादेश भारत के लिए एक काला अध्याय है किसानों को इस अध्यादेश से काफी नुकसान होने वाला है एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा मोदी सरकार किसानों पर इस अध्यादेश को जबरन थोप रही है किसानों की आजीविका पर पाबंदी लगाना चाहती है यह अध्यादेश किसान विरोधी है एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रजत यादव ने कहा है किसानों की आय दुगनी वादा करने वाली यह सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है चक्का जाम में तमाम किसान मौजूद थे