पुलिस द्वारा बाद मुठभेढ़ चार शातिर/वांछित लुटेरे गिरफ्तार

*सराहनीय कार्य जनपद बागपत

थाना बिनौली पुलिस द्वारा बाद मुठभेढ़ चार शातिर/वांछित लुटेरे गिरफ्तार, दो लुटेरे आत्मरक्षार्थ फायरिंग में घायल, कब्जे से लूट के 15 मोबाईल व 4 तमंचे, जिन्दा व खोखा कारतूस, 01 चाकू नाजायज असलहा व दो मोटर साईकिल बरामद*

आज दिनांक 25.09.2020 को समय करीब 11ः40 बजे जनपद बागपत के थाना बिनौली क्षेत्रान्तर्गत बिजवाड़ा-दरकावदा मार्ग पर नहर की पुलिया के पास पुलिस व बदमाशों के मध्य हुई मुठभेढ़ के दौरान चार शातिर/वांछित अभियुक्तगण 1-अंकुर पुत्र हातम निवासी सिरसलगढ़ थाना बिनौली (घायल) 2-रिट्टू पुत्र हरपाल निवासी उपरोक्त 3-सावन पुत्र जितेन्द्र निवासी उपरोक्त 4-विशाल पुत्र राजकुमार निवासी मुकीमपुरा थाना बिनौली जनपद बागपत (घायल) को गिरफ्तार किया गया। आत्मरक्षार्थ फायरिंग में अंकुर व विशाल उपरोक्त घायल हो गये। इनके कब्जे से दो मोटर साईकिल हीरो स्पलैण्डर, 4 तमंचे मय जिन्दा व खोखा कारतूस 01 चाकू नाजायज बरामद हुआ है। ये चारों अपराधी थाना बिनौली के लूट के02 तथा चाँदीनगर के 01 मुकदमे में वांछित चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। ये शातिर लुटेरे हैं। इनके विरूद्ध थाना बिनौली पर विधिक कार्यवाही की जा रही है। आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

गिरफ्तार/घायल अभियुक्तगण का नाम व पता-
1-अंकुर पुत्र हातम निवासी सिरसलगढ़ थाना बिनौली (घायल)
2-रिट्टू पुत्र हरपाल निवासी उपरोक्त
3-सावन पुत्र जितेन्द्र निवासी उपरोक्त
4-विशाल पुत्र राजकुमार निवासी मुकीमपुरा थाना बिनौली जनपद बागपत (घायल)
बरामदगी का विवरण –

लूट के 15 मोबाईल, 4 तमंचा, जिन्दा व खोखा कारतूस, 01 चाकू नाजायज व दो मोटर साईकिल हीरो स्पलैण्डर बरामद।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks