
#Mainpuri…..
घिरोर-कुरावली मार्ग पर दर्दनाक हादसा
तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
मैनपुरी जिले के थाना औंछा क्षेत्र के घिरोर-कुरावली मार्ग पर हुआ हादसा
ग्राम नगला भूड़ा निवासी जितेंद्र सिंह (25) पुत्र सूरजपाल अपने भतीजे दिलीप कुमार (23) पुत्र राधेश्याम के साथ औंछा के ग्राम चौपरा में प्राइवेट डॉक्टर से अपनी पत्नी प्रीति को दवा दिलवाकर वापस घर जा रहा था। रास्ते में जितेंद्र ने अपनी पत्नी को अपने साले सुनील निवासी मलामई (थाना बेवर) की बाइक पर बिठा दिया था।
जैसे ही जितेंद्र सिंह अपनी बाइक सीडी डीलैक्स से औंछा के ग्राम नगला आंध्रा के पास पहुंचा, तभी कुरावली की तरफ से आई बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। बाइक सवार जितेंद्र और दिलीप निवासी नगला भूड़ा, सप्लेंडर बाइक पर सवार औंछा के ग्राम नगला कुतुरुआ निवासी सौरभ (21) पुत्र रनवीर की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घायल है।