एक हजार रुपये के लिए बुजुर्ग बुआ को मार डाला
शराबी भतीजा साथी सहित गिरफ्तार

#Mainpuri…..
एक हजार रुपये के लिए बुजुर्ग बुआ को मार डाला
शराबी भतीजा साथी सहित गिरफ्तार
मैनपुरी जिले के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज की रहने वाली 80 वर्षीय वृद्धा जशोदा देवी पत्नी स्वर्गीय सोनेलाल की हत्या एक हजार रुपये के लालच में की गई थी। गुरुवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी भतीजे और उसके साथी को जेल भेज दिया। ग्रामीणों से जानकारी मिली थी कि जशोदा के दो भतीजे सुभाष और पप्पू पुत्र प्रहलाद 19 सितंबर को घर में देखे गए थे। 
पुलिस ने बुधवार की देर रात पप्पू निवासी नगला विष्णु थाना लाइन पार जनपद फिरोजाबाद और साथी संजू पुत्र रामनिवास मोहल्ला आजाद नगर को गिरफ्तार किया। मामले में मृतका के पुत्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks