25 सितंबर को भारत बंद के समर्थन में चक्का जाम करेंगे

अखिल भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता कल 25 सितंबर को भारत बंद के समर्थन में चक्का जाम करेंगे। एटा, आज दिनांक 24 सितंबर 2020 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक मुख्यालय स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई उक्त बैठक में तय किया गया देश के सभी किसान संगठनों के आह्वान पर 25 सितंबर को होने वाले भारत बंद को सफल बनाते हुए अखिल भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता चक्का जाम सर किसान विरोधी अध्यादेश हो को निरस्त कराने की मांग को उठाते हुए बिजली पानी की मांग को प्रमुखता से उठाएंगे उक्त बैठक में तय किया गया कि जनपद एटा में लगभग दो दर्जन स्थानों पर एवं जनपद कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, हाथरस, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद आदि जनपदों में एक एक दर्जन स्थानों पर चक्का जाम कर अपनी मांगों को मजबूती के साथ उठाकर सरकार से मनवाने का प्रयास करेंगे साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि एंबुलेंस जैसी आवश्यक गाड़ी को किसी भी हालत में न रोका जाए एवं प्रशासनिक अधिकारी भी एंबुलेंस जैसी महत्वपूर्ण गाड़ियों को चक्का जाम होने वाले रास्ते की वजह किसी और रास्ते से निकालने का कार्य करें।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेंद्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, अनुराग सिंह युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, बब्लेश यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष, नवनीत यादव युवा प्रदेश महासचिव, विनय एडवोकेट युवा प्रदेश प्रवक्ता, नीटू भाई, दौजी राम कुशवाह, लाखन कठेरिया सहित आदि लोग उपस्थित रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks