
एटा ~ थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, चैकिंग के दौरान ठेका देशी शराब मारहरा गेट से अवैधरूप से बिक्री करते हुए एक सेल्समैन गिरफ्तार, अवैध देशी शराब के 2007 पौव्वा व 730 जिन्दा ढक्कन बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री तथा बरामदगी व अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत संयुक्त रूप से थाना कोतवाली नगर पुलिस व आबकारी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान अवैध शराब के मामले में ठेका देशी शराब मारहरा गेट एटा के एक सेल्समैन अभियुक्त को 2007 अवैध देशी शराब के पव्वे व 730 ढक्कन सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 23.09.2020 को थाना कोतवाली नगर पुलिस व आबकारी विभाग टीम एटा द्वारा मुखबिर की सूचना पर ठेका देशी शराब मारहरा गेट एटा से एक शातिर सेल्समैन अभियुक्त को 2007 पव्वे अवैध देशी शराब व 730 ढक्कन के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर *मुअसं- 641/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम, 420, 467, 468 व 471 भादवि* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता।
- भीमसेन पुत्र सूरजपाल निवासी नगला पोता थाना नगर, एटा।
बरामदगी:-
1- 2007 अवैध देशी शराब के पव्वे व 730 ढक्कन।