शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 22.09.2020 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को आगरा रोड के पास से एक अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध *मुअसं- 358/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- राहुल पुत्र रमेशचंद सिंह निवासी मौ० तवायान थाना अवागढ़ , एटा।

बरामदगीः-
1- एक अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks