
एटा ~ जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 25 लीटर कच्ची शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ की पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनाँक 22.09.2020 को
थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को ग्राम वसुंधरा के पास से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अवागढ़ एटा पर मु0अ0स0- 271/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- विजय पुत्र सुनहरीलाल निवासी मोहल्ला होली चौक थाना अवागढ़ एटा।
बरामदगी
1- 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ।