बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर रहे पूर्व अध्यक्ष देव नारायण यादव का निधन

,गोरखपुर। बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर रहे पूर्व अध्यक्ष देव नारायण यादव का निधन मेडिकल कॉलेज में रात में 1,05 मिनट पर हो गया।
श्री यादव कोरोना की चपेट में आ गए थे जहाँ उनकी हालत चिंताजनक थी।उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।
बार के विकास व परिसर में उनके योगदान को भुलाया नही जा सकेगा।
बार अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह व मंत्री प्रभु नारायण यादव ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।उनके असामयिक निधन से अधिवक्ता समाज की अपूरणीय क्षति हैं।उनकी जगह कोई नही ले सकेगा।कैम्पियरगंज बार उनको अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करता है।
सभी अधिवक्ता व परिसर में मौजूद सभी लोग आज पूरी तरह कार्य बंद रखेगे ।कोई कार्यालय नही खुलेगा।आज सभी पूरी तरह से बंद रहेगा।लोग पूर्व अध्यक्ष की अंतिम यात्रा में शामिल होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks