कासगंज
सरकार की मंडी शुल्क में दोहरी नीति को लेकर, गल्ला मंडी व्यपारियों का 6 दिन बन्द,

गल्ला व्यापारियों के समर्थन में उतरा उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल,
सरकार की दोहरी नीति- गल्ला मंडी के अंदर व्यापारी को देना होगा शुल्क, मंडी से बाहर नही कोई शुल्क, इसके विरोध में
उत्तर प्रदेश उधोग निधि मंडल कासगंज ने गल्ला व्यापारियों के आंदोलन में पहुंचकर पुरजोर समर्थन किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने कहा गल्ला व्यापारी अपने को अकेला ना समझें इस आंदोलन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कासगंज आपके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है महामंत्री डॉक्टर फारूक अहमद ने कहा अगर गल्ला व्यापारियों को 6 दिन तो क्या अगर 15 दिन भी आंदोलन करने की आवश्यकता पड़ी तो पूरा व्यापार मंडल उनके साथ खड़ा होगा।अपने संक्षिप्त उद्बोधन में नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कहा सरकार को अपनी दोहरी नीति बदलनी होगी मंडी के अंदर बैठे गल्ला व्यापारियों को इस शुल्क से मुक्त किया जाए।
समर्थन करने वाले व्यापारियों में जिला अध्यक्ष सतीश गुप्ता जिला महामंत्री डॉक्टर फारूक, नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष विकास गुप्ता सतवीर सिंह मंकू राकेश गर्ग, रजत बिरला अभय यादव ,अनिल अग्रवाल,राज गुप्ता,पूरणसिंह राणा,कबीरप्रताप चौहान,अतुल वार्ष्णेय,मुशीर अहमद,राजवीर सोलंकी,आदि व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।