पत्रकार की पुत्री श्रद्धा सिंह 19 वर्ष को जलाए जाने का मामला दुखद

सुल्तानपुर, बल्दीराय की सर्मनाक घटना–
पत्रकार की पुत्री श्रद्धा सिंह 19 वर्ष को जलाए जाने का मामला दुखद
जानकारी के अनुसार पत्रकार प्रदीप सिंह के पूर्व की घटनाएं कुछ इस प्रकार से
पत्रकार की 19 वर्षीया पुत्री को घर मे घुसकर कैरोसिन डालकर जलाया जिंदा इलाज के दौरान हुयी मौत
!दबंगों ने बल्दीराय पुलिस की मिली भगत से जानलेवा हमले के नामजद आरोपियों को शरण देना घटना का बना कारण
! जनपद के पत्रकारों में बल्दीराय पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश।

सुल्तानपुर बल्दीराय। योगी सरकार क्राइम रोकने के लिए चाहे जितने नियम बना ले लेकिन पुलिस तो करेगी अपने मन मर्जी से कार्यवाही कुछ माह पहले बलबा के दौरान घायल 80 वर्षीय बृद्ध की हुई इलाज के दौरान मौत के मामले में क्षेत्र के पत्रकार सहित 13 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर 8 लोगों को घायल अवस्था मे ही अस्पताल से उठाकर जेल में ठूंस देना व जानलेवा हमले में नामजद 12 व एक अज्ञात को खुलेआम संरक्षण देना ही इस घटना का कारण बना।थानाध्यक्ष बल्दीराय अखिलेश सिंह की भूमिका शुरू से ही संदिग्ध बनी हुई है।थाना बल्दीराय क्षेत्र के टणरसा ऐंजर निवासी प्रदीप सिंह जनमोर्चा अखबार के देहली से रिपोर्टर हैं।उनकी खतौनी की जमीन में शव दफनाने का उन्होंने विरोध किया तो थानाध्यक्ष बल्दीराय अखिलेश सिंह ने स्वयं थाने की फोर्स लेकर उनकी उसी जमीन में शव दफन करवा दिया।यही से झगड़े की शुरुआत हुई।बाद में दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले।जिसमे राहगीरों सहित दर्जनो लोग घायल हुए तथा 5 बाइक्स आग के हवाले कर दी गयी।झगड़े में शामिल गम्भीर रूप से घायल एक 80 वर्षीय वृद्ध की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गयी।यहीं से थानाध्यक्ष को पत्रकार से बदला लेने का मौका मिल गया।विपक्षियों से तहरीर लेकर पत्रकार प्रदीप सिंह सहित 15 लोगों के विरुद्ध अप0क्र0-0126/20 धारा-147,148, 149,307,308,323,504,506,435,427,336,188,269 व 3 में अभियोग पंजिकृत कर लिया।बाद में 302 बढाकर फैजाबाद जिला अस्पताल में इलाज करवा रहे पत्रकार प्रदीप सिंह सहित 8 लोगों को उठाकर घायलावस्था में ही जेल में ठूंस दिया।जानकारी मिलने पर जिले के पत्रकार पुलिस अधीक्षक से मिले तो पत्रकार की पत्नी अर्चना सिंह की तहरीर पर अप0क्र0-129/20 धारा-147,148,149,307,504,435,395,188,269 व 3 में मुकदमा लिख तो लिया,किन्तु किसी एक कि भी गिरफ्तारी नही की।थानाध्यक्ष बल्दीराय अखिलेश सिंह का समर्थन प्राप्त उक्त जानलेवा हमले के आरोपियों द्वारा पत्रकार की 19 वर्षीया पुत्री श्रद्धा सिंह को घर मे घुसकर आग के हवाले कर दिया बल्दीराय से जिला हास्पिटल रेफर कर दिया गया जहाँ हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया जहाँ पर पत्रकार की पुत्री की इलाज के दौरान मौत हो गयी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks