जागृति सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी ने दूसरी बार किया शहर में भोजन वितरण

*जागृति सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी ने दूसरी बार किया शहर में भोजन वितरण*

*समाजसेवा ही पुनीत कार्य: अभिनव मिश्रा*

एटा, कोरोना वायरस के कारण भारत में लॉक डाउन के चलते जागृति सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी ने शहर एटा में दूसरी बार भी जरूरतमंदों को भोजन पैकेट बांटकर पुण्य कमाने की दृष्टि से समाज सेवा की। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने कहा कि जनपद एटा में दैनिक मजदूरी करके भरण पोषण करने वाले परिवार लॉक डाउन के चलते भूख से तड़पते देखे गए हैं। हालांकि सरकार और जिला प्रशासन भी पूरी तरह से उनके सहयोग में लगा है। लेकिन केवल दो वक्त का भोजन गरीब की भूख शांत नहीं कर सकता है। इसीलिए आपसी सहयोग से सोसाइटी के नेतृत्व में जरूरतमंदों को 500 पैकेट भोजन और बिस्कुट का वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह ने भोजन पैकेट बंटवाने में विशेष सहयोग प्रदान किया। सोसाइटी के बैनर तले चलने वाले अभियान “बेटी स्वाभिमान राष्ट्र सम्मान” के टीम लीडर विकास कुमार ने अपनी पूरी टीम के साथ भोजन व्यवस्था तैयार करके भोजन के पैकेट वितरण कराएं। जिले की सुरक्षा व्यवस्था और लॉक डाउन का पालन कराने में लगे पुलिस सुरक्षा कर्मियों को भी विकास ने अपने जन्मदिन के अवसर पर भोजन के पैकेट अपने हाथों से वितरण करा कर जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर जागृति सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष अभिनव मिश्रा, ऋषभ पचोरी, राहुल जैन, वैभव जैन, “बेटी स्वाभिमान राष्ट्र सम्मान” के टीम लीडर विकास कुमार, देवेंद्र लोधी, राजेश चतुर्वेदी, दीपक, अंकित, प्रदीप, हरीशचंद्र, राजेश्वर पचौरी, पप्पू दुबे, अनिकेत शर्मा, शशांक तिवारी आदि लोग मौजूद थे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks