
बरेली। श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन, बरेली के 66 वा विराट भक्ति वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत श्रीमद भागवत कथा के चतुर्थ दिवस विद्वान ब्राह्मणों द्वाराबुधवार को सर्वप्रथम नवग्रह और श्रीमद भागवत जी का विधिवत पूजन किया गया तत्पश्चात पठानकोट से पधारे श्री अतुल कृष्ण महाराज ने कथा श्रवण कराते हुए कहा कि धर्म की रक्षा एवं धर्म के विनाश हेतु एवं मानव मात्र का परम कल्याण करने हेतु परमात्मा स्वयं संसार में मनुष्य रूप धारण कर अवतरित होते हैं परंतु सत्य बात तो यह है कि भगवान प्रेम के भूखे हैं इसलिए अपनी प्रेम बिपाशा पूर्ण करने के लिए वनिज भक्तों को अपनी दिव्य माधुरी लीलाओं का रस प्रदान करने के लिए परमात्मा ने धाम का त्याग कर लीला “अवतार धारण करते हैं मथुरा की कारागार में जन्म से लेकर श्री कृष्ण गोकुल नगरी में यशोदा के आप पधारे तो संपूर्ण गोपाल नगरी में परमानंद परम आनंद छा गया और कृष्ण की बाल छवि का दर्शन कर समस्त बृजवासियों ने आनंद प्राप्त किया।
आज भगवान श्री कृष्ण की छठी का उत्सव महिला मंडल द्वारा दोपहर के सत्र में बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया। अध्यक्ष रेनू छाबड़ा उपाध्यक्ष कंचन अरोड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। महिला संकीर्तन मंडल ने बहुत ही सुंदर सुंदर भजन ठाकुर जी रिझाते हुआ हाजरी दी। नंद बाबा एवं देवकी के स्वरूप धारण कर सभी ठाकुर जी के समक्ष नृत्य के माध्यम से अपनी अपनी हाजरी लगाई। बाल गोपाल का बहुत ही सुंदर श्रृंगार किया गया। सभी उपस्थित भक्तों में टॉफी,खिलौने, उपहार, के प्रसाद का वितरण गया।और छठी उत्सव के समापन पर सभी भक्तजनों को कड़ी चावल, माखन मिश्री के प्रसाद का भंडारा कराया गया। अध्यक्ष रेनू छाबड़ा ने सभी भक्तजनों को छठी उत्सव की बहुत बहुत बधाई दी। छठी उत्सव में अध्यक्ष रेनू छाबड़ा, उपाध्यक्ष कंचन अरोरा,नीलम साहनी, नीलम लुनियाल,नेहा आनन्द,सीमा तनेजा,ममता ओबेरॉय, विमल सोंधी,निशा लखानी,अलका छाबड़ा, श्रुति मेहता, चांद खुराना,रजनी ,संगीता, सुनीता आदि का विशेष सहयोग रहा।
सचिव रवि छाबड़ा जी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा 12 सिंतबर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से 10 बजे तक होगी।आप सभी सादर सपरिवार आमंत्रित हैं।
आज के कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा ,अश्विनी ओबेरॉय, संजय आनंद, गोविंद तनेजा,रंजन कुमार,अनिल चड्ढा,विनोद भाटिया,कथा के यजमान रजनी सेठ वा राजेश सेठ आदि उपस्थित रहे ।