
बरेली। जनपद में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में 7 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई के साथ ही परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने इसकी जानकारी दी।