
बरेली, मुंबई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा इन दिनों अपनी क्यूटनेस को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में प्रियंका अपनी बेटी के साथ बेहद प्यारे अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में मां-बाप अपनी नन्हीं बेटी के पैरों को प्यार करते दिखाई दे रहे हैं।
मालती की मासूम अदाओं और परिवार के इस खूबसूरत पल ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया है। तस्वीरों में मां-बेटी के बीच की खास बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। प्रियंका अक्सर बेटी मालती के साथ बिताए खूबसूरत पलों की झलक प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं।
एक और खास पल—मालती की मुस्कान पर फिदा हुए फैंस
मालती मैरी की तस्वीरें सामने आते ही प्रशंसकों ने जमकर प्यार बरसाया। नन्हीं मालती की मासूमियत और प्रियंका का मां वाला अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।