राष्ट्रीय लोकदल ‘ RLD ‘बरेली की टीम ने लखनऊ में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में किया प्रतिभाग

बरेली। राष्ट्रीय लोकदल बरेली के नेतृत्व में जनपद बरेली के जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना टीम ने लखनऊ में आयोजित माननीय चौधरी जयंत सिंह जी के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत चौधरी एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह तथा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनुपम मिश्रा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान संगठन संरचना को मजबूत करने, संगठन के विस्तार तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। पार्टी नेतृत्व ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रियता के साथ जनहित के कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया।

जनपद बरेली से जिला अध्यक्ष का० विजय बहादुर सक्सेना, निवर्तमान जिला अध्यक्ष एडवोकेट मतलूब , प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक, जिला महासचिव शहादत हुसैन, मीडिया प्रभारी कमल जीत सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

बरेली की टीम ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks