नुक्कड़ नाटक का एक ही सार :  बीमारी मुक्त हो हर परिवार


बरेली। निदेशालय सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आदेश क्रम में जिला सूचना अधिकारी श्रीमती नीतू कन्नौजिया के द्वारा चयनित विकास खण्ड नवाबगंज की कुल आठ ग्राम पंचायतों में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला सूचना अधिकारी के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पंजीकृत ‘वीर विजय नृत्य नाट्य संस्था, बरेली’ के कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। संस्था के निर्देशक रवि प्रकाश सक्सेना के कुशल निर्देशन में वरिष्ठ कलाकार चंचल लखनवी, रमेश अटल, नाहिद बेग, दीपक चौधरी, पवन कुमार, नरेश कुमार, भोला सिंह, अतुल मौर्या, आकाश सक्सेना, गोपाल श्रीवास्तव, राखी, शीतल कश्यप, आशा दिवाकर ने बेहद रोचक और प्रभावी ढंग से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और दिमागी बुखार जैसी घातक बीमारियों से बचाव के तरीके सिखाए गए।

कलाकारों ने गीत, संगीत और संवादों के जरिए जनता को घर के आसपास जलभराव न होने देने, साफ-सफाई रखने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और शुद्ध पेयजल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान और नाटक की प्रस्तुति को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां लोगों ने न सिर्फ कलाकारों के अभिनय को सराहा बल्कि स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत संस्था निर्देशक रवि प्रकाश सक्सेना ने कार्यक्रम के विशेष सहयोगी खण्ड विकास अधिकारी, सहायक खण्ड विकास अधिकारी पंचायत एवं ग्राम प्रधानगण, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री का आभार प्रकट किया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks