
बरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सभागार, में शुक्रवार को दिनेश जोशी के डायट सीतापुर में वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर पदोन्नति होने के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में एडी बेसिक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार, डायट प्राचार्य डॉ. दीप्ति वार्ष्णेय , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता की मौजूदगी में हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश कुमार भारतीय ने किया। नवागत वरिष्ठ प्रवक्ता प्रेम सुख गंगवार एवं सुनील सक्सेना का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत -सम्मान किया।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी भानु शंकर गंगवार, शीशपाल, सत्यदेव, विजय कुमार, शशांक शुक्ला, पूरण सिंह, सतीश वर्मा, तौसीफ अहमद, विवेक शर्मा, संगठन के कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा एवं मंत्री राजेश कुमार सहित शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारियों ने अपने –
अपने संबोधन में श्री जोशी के समर्पित, अनुकरणीय एवं उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान की सराहना करते हुए उनके नए दायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में संगठन के जिलाध्यक्ष अवनीश प्रताप ने सभी विशिष्ट अतिथियों, अधिकारियों विशेष रूप से दिनेश जोशी का आभार व्यक्त करते हुए सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद किया।