
बिजली समस्या को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन संवाद सूत्र, जलेसर: किसानों की विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन किसान गुट ने नूहखास विद्युत उपकेंद्र पर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को भारी संख्या में किसान भाकियू किसान के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिवप्रताप सिंह के नेतृत्व में नूहखास स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे जहां उन्होंने बिजली की समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वोल्टेज की समस्या, बिल में कनैक्शन कटाई-जुड़ाई के 1000 रु अवैध रूप से अतिरिक्त वसूलने, नरहुली में ट्यूबेल की लाइट से गांव को आपूर्ति न दिए जाने, अवर अभियंता रजनीकांत द्वारा बिजली घर पर दलालों की तैनाती करने तथा संविदाकर्मी गब्बर व अर्जुन द्वारा कम्प्लेंट के नाम पर सुविधा शुल्क मांगे जाने की शिकायत करते हुए हटाने की मांग की। उन्होंने 21 सितंबर तक समस्या का समाधान ना होने पर 22 सितंबर को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह प्रबल प्रताप सिंह हर्ष गुप्ता बल्लू यादव उदय प्रताप सिंह देवांशु ठाकुर केशव सिंह सहित अनेक किसान नेता मौजूद रहे।