विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 28 लीटर कच्ची शराब बरामद

एटा ~ अवैध शराब बरामदगी के लिए चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 28 लीटर कच्ची शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

1- कोतवाली नगर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान ग्राम शिवसिंगपुर तिराहा से 02 अभियुक्तों को 5+5(10)लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर एटा पर मु0अ0स0 614/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम मौनू पुत्र जसवंत निवासी भूतेश्वर कॉलोनी थाना कोतवाली नगर एटा।मु0अ0स0 615/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम गोविंद पुत्र महेश निवासी अम्बेडकर मूर्ति के पास कटरा मोहल्ला थाना कोतवाली एटा। पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

2- थाना सकरौली दिनांक 16.09.2020 को थाना सकरौली पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान ग्राम बढ़नपुर से 01 अभियुक्त को 18 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकरौली एटा पर मु0अ0स0 139/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम सुम्मेद पुत्र जहांगीर निवासी ग्राम भूपालगढ़ि थाना सकरौली एटा। पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks