मेरठ : मासूम बच्ची को जहर देकर होटल मैनेजर ने पत्नी संग जान दी-

मेरठ : मासूम बच्ची को जहर देकर होटल मैनेजर ने पत्नी संग जान दी-

मेरठ एक होटल मैनेजर ने पत्नी संग खुदकुशी कर ली। 5 साल की बच्ची को भी जहर देकर मारने का प्रयास किया गया। घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
भैंसाली बस डिपो के पास एवरेस्ट गेस्ट हाउस में अरविंद (40 वर्षीय) मैनेजर है। अरविंद पत्नी और बच्ची के साथ पिछले 10 दिन से होटल के एक कमरे में रह रहा था। गुरुवार सुबह होटल मालिक की सूचना पर सदर बाजार थाना पुलिस गई और कमरे का गेट खोला तो अरविंद की लाश फांसी पर लटकी हुई थी, जबकि उसकी पत्नी बेड पर पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी ने जहर खाया है, जबकि अरविंद ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है।

बेड पर ही अरविंद की 5 साल की बेटी भी बेसुध पड़ी हुई थी। उसके मुंह से भी झाग निकल रहे थे। पुलिस ने तत्काल उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कैंट एएसपी डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर है। अभी कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अरविंद के बारे में और ज्यादा जानकारियां की जा रही हैं। इससे पहले वह शहर के दूसरे होटलों में भी मैनेजर रह चुका है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks