महिला सुरक्षा की मांग को लेकर भवानी सेना ने सौंपा ज्ञापन

बुलन्दशहर : महिला सुरक्षा की मांग को लेकर बुधवार की दोपहर कलैक्ट्रेट पर पहुंची भवानी सेना ने जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में अपना विरोध प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन सरकार के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार को सौंपा ज्ञापन देते हुए भवानी सेना की जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा दे रहे है वहीं देश प्रदेश में महिलाएं बढ़ते अपराध चलते अपने को असुक्षित महसूस कर रही हैं आए दिन कहीं न कहीं मासूम बच्चियों व युवतियों से छेड़छाड़ व बलात्कार की घटना सुनने को मिल रही है जिससे भवानी सेना के कार्यकर्ताओं में रोष है उन्होंने मांग की कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कठोर से कठोर कानून बनाए तथा जिससे महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सके इस अवसर पर सरोज रानी, सुमन लोधी, सुमिता, ममता ठाकुर, मीरा, कविता, अनिता, बबीता, शिवसेना जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा, सुधीर सैनी, आदि