व्यापारियों की समस्याओं के प्रति एडीएम सिटी का सख्त रूख : दिए समाधान के निर्देश

साइनेज बोर्ड न लगाने पर पीडब्ल्यूडी पर हुए नाराज अतिक्रमण नोटिस में स्पष्टता के निर्देश

बरेली। अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला व्यापार बन्धु समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने लोक निर्माण विभाग द्वारा कई स्थानों पर आवश्यक साइनेज बोर्ड न लगाए जाने का मुद्दा उठाया।

इस पर एडीएम सिटी ने अधिशासी अभियंता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से सभी जरूरी स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को रोका जा सके।
इसके अलावा नगर निगम द्वारा दुकानों पर लगाए जा रहे नोटिसों में स्पष्ट जानकारी न होने की शिकायत भी सामने आई। व्यापारियों ने बताया कि नोटिस में यह स्पष्ट नहीं किया जा रहा कि दुकान का कितना हिस्सा अतिक्रमण में आता है। इस पर एडीएम सिटी ने नगर निगम को मामले की जांच कर स्पष्टता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


बैठक में सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक तक बन रही लगभग 18 मीटर चौड़ी सड़क का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम 1920 के नक्शे के आधार पर 27 मीटर चौड़ाई मानकर नोटिस जारी कर रहा है, जो नियमों के विपरीत है। इस पर एडीएम सिटी ने प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


बैठक में नगर निगम, पुलिस विभाग, यातायात विभाग के अधिकारी तथा व्यापार बन्धु समिति के सदस्य मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks