बड़ा_हादसा चंबल नदी में डूबी नाव, अब तक 7 की मौत, कई लापता, 50 लोग थे सवार

राजस्थान: कोटा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां चंबल नदी पार करते वक्त नदी में एक नाव के डूबने गई है। खबरों के मुताबिक, नाव में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। इस हादसे में 7 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। यह हादसा खातोली क्षेत्र के गोठड़ा कला गांव में हुआ है।
राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा हुआ है। कोटा जिले की सीमा के आखिरी क्षेत्र खातौली क्षेत्र के गोठड़ा गांव में बुधवार सुबह एक नाव चंबल नदी में डूब गई। इस नाव में 50 से अधिक लोग सवार थे। इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या 7 तक पहुंच गई है। खबरों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। कई लोगों के नदी में डूबने की आशंका है। नाव में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे।