किसान आज कृषि अध्यादेश के खिलाफ संसद के बाहर करेंगे प्रदर्शन

किसानों से जुड़े 3 अध्यादेशों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. कई किसान संगठनों के अलावा राजनीतिक दल भी इन अध्यादेशों के खिलाफ मुखर हो गए हैं. भारतीय किसान यूनियन से बड़ी संख्या में जुड़े किसान अध्यादेश के खिलाफ आज संसद के बाहर धरना प्रदर्शन करने वाले हैं. जबकि अकाली दल भी इसके विरोध में वोटिंग कर सकता है.
भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह का कहना है कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के किसान कृषि क्षेत्र से जुड़े 3 विधेयकों के विरोध में आज संसद के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे.
सिर्फ किसान संगठन ही नहीं बल्कि मोदी सरकार के सहयोगी भी इसके विरोध में खड़े हो गए हैं. बताया जा रहा है कि पंजाब में बीजेपी की पुरानी सहयोगी शिरोमणि अकाली दल अध्यादेश पर खुश नहीं है. जानकारी के मुताबिक, अकाली दल इस मसले पर आज विरोध में वोटिंग कर सकता है.