अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर प्रशासन का छापा, बिना पंजीकरण संचालित सेंटर किए सील

बरेली। जिला अधिकारी अविनाश सिंह व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विश्राम सिंह के दिशा निर्देशन में शुक्रवार को बरेली जिले के विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुंडरा कोठी स्थित मन्नत अल्ट्रासाउंड, जीवन ज्योति अल्ट्रासाउंड तथा रिछा क्षेत्र में हर्ष कला अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया गया।
इसके अतिरिक्त बहेड़ी क्षेत्र में भी व्यापक जांच अभियान चलाते हुए ग्लोबल अल्ट्रासाउंड, हिंद अल्ट्रासाउंड, यूनिक अल्ट्रासाउंड, मैक्स अल्ट्रासाउंड, लाइफ लाइन अल्ट्रासाउंड, अरोरा अल्ट्रासाउंड, नियाजी अल्ट्रासाउंड एवं विद्या अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की गई।


निरीक्षण के दौरान हिंद अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके, जिस पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया। संचालक को 3 दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध अभियोग दर्ज किया जाएगा।
अन्य सभी अल्ट्रासाउंड केंद्र पंजीकृत पाए गए, हालांकि निरीक्षण के समय मैक्स अल्ट्रासाउंड सेंटर एवं लाइफ लाइन अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिले।
प्रशासन ने सभी केंद्र संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या जनता के विश्वास से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
निरीक्षण टीम में नोडल अधिकारी डॉ. लईक अहमद अंसारी, राहुल शर्मा, राजेश कुमार एवं विपिन कुमार शामिल रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks