पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता : मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

बरेली। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने पेट्रोल और डीजल पर जीएसटी में 10 रुपये की कटौती किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि यह निर्णय आम जनता को बढ़ती महंगाई से राहत देने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने बताया कि ईंधन के दाम कम होने से परिवहन लागत घटेगी, जिससे रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों पर भी नियंत्रण रहेगा और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने आगे कहा कि इस फैसले का फायदा किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग को विशेष रूप से मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मंत्री ने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि सरकार लगातार जनहित में फैसले ले रही है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और आम लोगों को भी राहत मिलेगी ।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks