
बरेली । एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शहर के गांधी उद्यान में ईद जैसे पवित्र दिन कुछ शरारती तत्वों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान कर माहौल खराब करने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने ना सिर्फ गांधी जी की प्रतिमा के साथ अभद्रता की है, बल्कि इस दौरान अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया।

इस घटना के सामने आते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और इसे समाज में नफरत फैलाने की साजिश बताया जा रहा है।
फिलहाल इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।