एक क्लिक पर 375 दिमाग एक्टिव : बरेली पुलिस की हाईटेक गोष्ठी : एसपी यातायात ने दिए निर्देश

बरेली। कानून-व्यवस्था को और धार देने के लिए  पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस अहम गोष्ठी ने पुलिसिंग के तरीके को और ज्यादा मजबूत और सटीक बनाने की दिशा में नई ऊर्जा भरी।
गूगल मीट के जरिए हुई इस हाईटेक बैठक की कमान संभाली पुलिस अधीक्षक यातायात मो. अकमल खान ने, जिसमें संयुक्त अभियोजन अधिकारी अक्षय लाल यादव भी मौजूद रहे। खास बात ये रही कि जिलेभर के 375 विवेचक, थाना प्रभारी, क्राइम ब्रांच और एएचटीयू टीम के अधिकारी एक साथ इस डिजिटल मंच से जुड़े।
बैठक में गिरफ्तारी और व्यक्तिगत तलाशी जैसे संवेदनशील मामलों पर बारीकी से चर्चा हुई। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए कि गिरफ्तारी मेमो और तलाशी मेमो पूरी तरह विधिसम्मत और सटीक तरीके से तैयार किए जाएं, ताकि अदालत में केस मजबूत बने और कोई भी कानूनी कमजोरी न रह जाए।
इसके साथ ही डीजी परिपत्र संख्या 25/2025 और 08/2026 के सख्ती से पालन के आदेश दिए गए। एसपी यातायात ने दो टूक कहा कि हर कार्रवाई नियमों के दायरे में होनी चाहिए, जिससे न सिर्फ अपराधियों पर शिकंजा कसे, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया भी और मजबूत हो।


👉 इस गोष्ठी का साफ संदेश: अब बरेली पुलिस सिर्फ कार्रवाई नहीं करेगी, बल्कि हर कदम कानून के तराजू पर तौलकर उठाएगी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks