
बरेली। जनपद बरेली के थाना मीरगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 64.95 ग्राम अवैध स्मैक और एक ओपो कंपनी का स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
दिनांक 17/18 मार्च 2026 की रात थाना मीरगंज पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लाभारी चौकी क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध स्मैक लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हाईवे से मनकरा मार्ग पर पकड़ लिया।
पुलिस ने मेहरबान पुत्र शौहरत अली (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी ग्राम रईया नंगला, थाना मीरगंज, जनपद बरेली को मौके से गिरफ्तार किया
64.95 ग्राम अवैध स्मैक
01 ओपो कंपनी का स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किया
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक होटल और ढाबों पर आने वाले ट्रक चालकों से खरीदता था और बाद में राह चलते लोगों को बेच देता था। इस अवैध कारोबार से मिलने वाले पैसों से वह अपने शौक पूरे करता था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसके खिलाफ पहले भी शाहजहांपुर जिले के थाना जैतीपुर में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
बरामदगी के आधार पर थाना मीरगंज में मु0अ0सं0 115/2026 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक अपराध संजय तोमर, उपनिरीक्षक सूरजपाल (चौकी प्रभारी लाभारी), हेड कांस्टेबल दीपक और हेड कांस्टेबल रजत मलिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मीरगंज पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों पर नजर बनाए हुए है और भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।