डीएम की मेहनत से होली पर बरेली को बड़ा तोहफा, सीएम डैशबोर्ड प्रदेश में बरेली नंबर-1

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के नेतृत्व और लगातार मॉनिटरिंग का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। सीएम डैशबोर्ड की फरवरी-2026 की रैंकिंग में जनपद बरेली ने विकास और राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार बरेली ने विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में पहला और राजस्व कार्यक्रमों में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि पिछले माह बरेली चौथे स्थान पर था, लेकिन बेहतर प्रदर्शन के चलते इस बार तीन पायदान की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल कर लिया।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह की निरंतर समीक्षा, सख्त मॉनिटरिंग और विभागीय अधिकारियों के समन्वय से विकास कार्यों की गति तेज हुई है। जनवरी माह में जहां जनपद विकास कार्यों में चौथे और राजस्व कार्यक्रमों में नौवें स्थान पर था, वहीं फरवरी में राजस्व कार्यों में छह पायदान की छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान और विकास कार्यों में पहला स्थान हासिल किया गया।
इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए निर्देश दिए कि विकास और राजस्व कार्यक्रमों की प्रगति को इसी तरह आगे भी बनाए रखें ।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks