जीपीडीपी पर फिल्म प्रदर्शन कर विकास खंड स्तरीय प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम की समझ की विकसित -अमित तोमर राज्य प्रशिक्षक

जीपीडीपी पर फिल्म प्रदर्शन कर विकास खंड स्तरीय प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम की समझ की विकसित -अमित तोमर राज्य प्रशिक्षक

-विभिन्न बिधियों का उपयोग कर चर्चा की

बहेड़ी (बरेली)। उपनिदेशक पंचायत महेंद्र सिंह जी के दिशा निर्देशन में ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के सदस्यों का विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का द्वितीय बैच विकासखंड सभागार बहेड़ी में संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ एडीओ पंचायत शशांक सक्सेना ने किया। उद्घाटन सत्र में राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा चेतना गीत के उपरांत प्रशिक्षण के उद्देश्य, नियम, अपेक्षाएं आदि पर चर्चा करते हुए आईस ब्रेकिंग गेम के द्वारा परिचय कराया। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर, सुहेव, फरजाना द्वारा सहभागी, पावर वाक, छोटे समूह में चर्चा, फिल्म प्रदर्शन आदि के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं पर समझ विकसित करते हुए विकास की अवधारणा, मॉडल पंचायत उडनथुरई और पिपलांत्री पर फिल्म का प्रदर्शन, सतत् विकास के लक्ष्य, ग्राम पंचायत विकास योजना, सोशल प्लान आदि पर चर्चा की। समापन सत्र में लो कॉस्ट, नो कॉस्ट पर बड़े समूह में चर्चा करते हुए राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने माडल पंचायत हेतु विकास खंड स्तरीय प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम की समझ विकसित करते हुए जीपीडीपी क्या, क्यों, कैसे आदि पर भी चर्चा कर जीपीडीपी के पांचों चरणों को बहुत जरूरी बताया। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के ग्राम प्रधान सोनी गंगवार, तसलीम अहमद, रघुवीर सिंह पाल, महेंद्र पाल, सुरेन्द्र सिंह, ओमकार, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सचिव संजीव कुमार सिंह, रामबाबू, पंचायत सहायक कुलजिंदर सिंह आदि ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह, खंड प्रेरक भूपेंद्र सिंह, अतुल कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। समापन पर एडीओ पंचायत शशांक सक्सेना ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि तृतीय बैच मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगा।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks