एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाला शातिर चोर को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली। कोतवाली थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 8/9 मार्च 2026 की रात चीता मोबाइल पर तैनात हेड कांस्टेबल 557 भागेश कुमार शांति व्यवस्था के लिए गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान जब वह मिशन अस्पताल बरेली के गेट पर लगे बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम के पास पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में एटीएम मशीन तोड़ने का प्रयास करता मिला।
पुलिस ने मौके से आरोपी को पकड़कर थाने लाकर पूछताछ की। जांच के दौरान एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए, जिसमें आरोपी द्वारा एटीएम का अलार्म तोड़ने और मशीन को क्षतिग्रस्त कर चोरी का प्रयास करने की पुष्टि हुई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शफीक पुत्र रसीद निवासी बस्तापुर थाना अतरौली जिला हरदोई उम्र करीब 26 वर्ष बताया। उसने बताया कि वह बाकरगंज में कूड़े के प्लांट में काम करता है और पैसों की जरूरत के कारण एटीएम तोड़कर पैसे चोरी करने का प्रयास कर रहा था।
वादी अभिषेक नारायण निवासी प्रेमनगर बरेली की तहरीर पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 106/2026 धारा 62 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विक्रांत तोमर और हेड कांस्टेबल भागेश कुमार थाना कोतवाली बरेली शामिल रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks