
बरेली। निदेशालय सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशक्रम में जिला सूचना अधिकारी बरेली के द्वारा चयनित विकासखंड मझगवां के ग्राम पंचायत, बेहटा बुजुर्ग,मझगवां,निसोई, राधे नगर, मिलक बहादुर गंज, दसीपुर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पंजीकृत वीर विजय नृत्य नाट्य संस्था बरेली के निर्देशक रवि प्रकाश सक्सेना के निर्देशन में पंजीकृत कलाकार गुड्डू सागर, प्रदीप कुमार, आकाश सक्सेना, महेशानंद,आशा दिवाकर, राखी यादव,दीपक चौधरी,विश्राम सिंह, अतुल मौर्य, रमेश अटल ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान,दहेज प्रथा अपराध, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, टॉल फ्री 181,1090,1098,112,जैसे मुख्य पहलुओं पर नाटक मंचित कर मातृशक्ति के सम्मान में सरकार द्वारा स्वचालित योजनाओं के प्रति उपस्थित जनमानस को जागरूक किया।
कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत संस्था निर्देशिक रवि प्रकाश सक्सेना ने मझगवां विकास खण्ड अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं समस्त ग्राम प्रधानगण का आभार प्रकट किया।